साहब ! प्रधानाध्यापिका और सहायक अध्यापक स्कूल में करते हैं गंदी हरकत -
Mon. Dec 11th, 2023
Share this Post

[ad_1]

साहब ! प्रधानाध्यापिका और सहायक अध्यापक स्कूल में करते हैं गंदी हरकत

संतकबीरनगर। डीएम के जनता दरबार में बृहस्पतिवार को पहुंची खलीलाबाद ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय की शिक्षामित्र ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका और सहायक अध्यापक पर गंदी हरकत करने का आरोप लगाया है। शिक्षामित्र ने कहा-उनके इस हरकत से विद्यालय का माहौल खराब हो रहा है। 

साथ ही बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। हरकत का विरोध करने पर उसे नौकरी से हटाने की धमकी दी जा रही है। शिक्षामित्र ने डीएम से अपना स्थानांतरण दूसरे विद्यालय पर करने की मांग की है।

उसने बताया कि दोनों विद्यालय में आए दिन इस तरह की हरकत करते हैं। नागपंचमी के दिन दोनों को गंदी हरकत मनाते पकड़ा गया तो उल्टा उसी से बदतमीजी करने लगे। इस मामले में डीएम ने बीएसए को जांच का निर्देश दिया है। साथ ही शिक्षामित्र का स्थानांतरण बगल के विद्यालय पर करने का निर्देश दिया।

खलीलाबाद ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय की शिक्षामित्र कलक्ट्रेट पर डीएम के जनता दरबार में पहुंचीं। शिक्षामित्र का कहना था कि वह विद्यालय पर 20 सालों से तैनात है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका और सहायक अध्यापक दोनों अविवाहित हैं। विद्यालय परिसर में दोनों आए दिन गंदी हरकत करते हैं। 

पढ़ाने के लिए निर्धारित कक्षाओं में नहीं जाते हैं। जिससे पूरे विद्यालय का माहौल व बच्चों के मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ रहा है। नागपंचमी के दिन दोनों को विद्यालय में आपत्तिजनक हाल में देखा लिया था। इसके बाद उसे किसी को बताने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी गई। 

इसकी जानकारी गांव के लोगों को भी है। रजिस्टर में गैर हाजिर कर दिया जा रहा है। इससे उसका मानदेय कट जा रहा है। विद्यालय का पठन-पाठन का माहौल खराब हो चुका है। उनका किसी नजदीक के विद्यालय में स्थानांतरण किया जाए।

खलीलाबाद ब्लॉक के एक विद्यालय का मामला संज्ञान में आया है, पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी, इसके साथ गांव वालों का भी बयान दर्ज किया जाएगा। अगर मामला सही मिला तो प्रधानाध्यापिका और सहायक अध्यापक पर कड़ी कार्रवाई होगी।

अमित कुमार सिंह, बीएसए

परिषदीय विद्यालय की एक शिक्षामित्र आई थी। उसने विद्यालय के प्रधानाध्यापिका और सहायक अध्यापक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीएसए को जांच का निर्देश दिया गया है, इसके साथ ही शिक्षा मित्र को किसी अन्य विद्यालय पर स्थानांतरित करने के लिए बीएसए को कहा गया है।

महेंद्र सिंह तंवर, डीएम

[ad_2]

Source link

Share this Post

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

 - 
Arabic
 - 
ar
Bengali
 - 
bn
German
 - 
de
English
 - 
en
French
 - 
fr
Hindi
 - 
hi
Indonesian
 - 
id
Portuguese
 - 
pt
Russian
 - 
ru
Spanish
 - 
es